punjab kesari news india: पंजाब सरकार के साथ चल रही कानूनी लड़ाई में punjab kesari group jalandhar को supreme court से एहम राहत

जालंधर(20/01/2026): पाठकों को बताते चलें की पंजाब के शहर जालंधर से एक खबर निकलता जिसका नाम पंजाब केसरी है यह अखबार काफी सालों से रोज़ाना अख़बार है, कुछ दिन पहले पंजाब की सरकार ने इस अखबार से जुड़े होटलों सहित अखबार की प्रिंटिंग प्रेस तक पर अपने कई सारे विभागों का धावा बुलवा रखा है punjab kesari group owner श्री विजय कुमार चोपड़ा ने पिछले दिनों पंजाब के गवर्नर को एक ख़त लिख करके पंजाब की भगवंत मान सरकार की इन कार्रवाइयों को रोकने की गुहार लगाई थी, तब से यह खत चर्चा का विषय बना हुआ था

इस मामले में अखबार के मालिकों सहित कुछ कर्मचारियों के खिलाफ पंजाब सरकार ने कुछ मामले भी दर्ज किये है ऐसा भी चर्चाओं के केंद्र में है इस मामले को लेकर punjab kesari group owner ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में एक पेटिशन लगाईं थी जिसपे कोर्ट ने 19/01/2026 को पूरी बहस सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है पर punjab kesari group owner का कहना है की अखबार का कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हुआ है इसी सिलसिले में अखबार को निकालने से पंजाब सरकार ने रोक लगा रखी है, वो बात अलग है की पंजाब सरकार इस आरोप को नकार रही है 

अखबार के काम को बिना किसी रोक टोक के चलाने की गुहार लेकर punjab kesari group owner ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटकाया इस सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा की पंजाब सरकार अखबार के काम को बाधित न करे, पर punjab kesari group jalandhar से जुड़े होटलों और अन्य बिज़नेस पर जो स्थिति अभी है उसे मेंटेन किया जाये मतलब punjab kesari group jalandhar को होटलों और अन्य बिज़नेस में जो भी बाधा पंजाब सरकार ने खड़ी की है उनमे punjab kesari group jalandhar को कोई भी रहत नहीं मिली है, सिर्फ अखबार के काम काज को कोर्ट ने प्रोटेक्शन दिया है, साथ ही यह भी कहा है की यह प्रोटेक्शन तब तक जारी रहेगी जब तक पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट इस मामले में रिज़र्व रखा अपना फैसला नहीं सुना देता और जब पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट अपना फैसला सुना देगा तब से लेकर अगले एक हफ्ते और तक सुप्रीम कोर्ट का यह आर्डर लागू रहेगा ताकि दोनों मेसे कोई भी पक्ष(पंजाब सरकार और punjab kesari group jalandhar) उस एक हफ्ते में अपने अगली लीगल रेमेडी ले सकें

Note: आर्टिकल के नीचे दी जा रही इमेज इंटरनेट से ली गई है इस इमेज का किसी भी तरह से कमर्शियल इस्तेमाल नहीं किया गया है 






Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form