जालंधर(11/09/2026): आज जालंधर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव हुए और देर रात तक चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए गए। अब जालंधर जिला बार एसोसिएशन के नए अध्यक्ष रतन दुआ होंगे।
इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कुणाल गोयल, उपाध्यक्ष (महिला वर्ग) के लिए सुदेश कुमारी को जीत मिली है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए रॉबिन सेठी को विजयी बनाया है।
सचिव पद के लिए वकीलों ने एक बार फिर अमरिंदर सिंह थिंड पर विश्वास जताया है। संयुक्त सचिव पद के लिए धीरज कुमार भगत को जीत हासिल हुई है, जबकि सहायक सचिव के पद पर रवीना सेठी ने जीत दर्ज की है।
इन पदों के अलावा कुछ कार्यकारिणी सदस्यों का भी चुनाव हुआ है। इनमें अपूर्वा बख्शी ने प्रथम स्थान, रोहन कांत ने द्वितीय स्थान, अनु सोंधी ने तृतीय स्थान, नवनीत कौर ने चतुर्थ स्थान, तजिंदर सिंह ने पांचवां स्थान, अरिक कुमार ने छठा स्थान, मानवी उप्पल ने सातवां स्थान, बलविंदर कौर ने आठवां स्थान, मोहित सेपला ने नौवां स्थान और रोहित मसीह ने दसवां स्थान के लिए जीत हासिल की है।

