bikram singh majithia news: कौनसे facts के आधार पर bikram singh majithia को supreme court से bail मिली और इस मामले क्या कुछ चल रहा है..

जालंधर(03/02/2026): पंजाब के लोग जो एक निडर और बोलने वाले विपक्ष में विश्वास रखते हैं उनके लिए अच्छी खबर सामने आई है की अकाली नेता bikram singh majithia को 02/02/2026 को supreme court of india से रेगुलर बेल मिल गई है और बिक्रम सिंह मजीठिया जेल से बहार आ गए है उन्होंने आते ही पंजाब सरकार पे जुबानी हमले और तंज कसने शुरू भी कर दिए है, यह सब देख कर पंजाब सहित पूरे देश को लोगों का ध्यान पंजाब की राजनीती की तरफ खिंच गया है 

बिक्रम सिंह मजीठिया के वकील senior advocate एस मुरलीधर ने मानयोग सुप्रीम कोर्ट को बताया की एन डी पी एस के मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया को साल 2022 में बेल मिल चुकी है इस बेल को कैंसल करवाने के लिए पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एक एस एल पी डाली थी जिसे मानयोग सुप्रीम कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया था अब ये नया मामला उसी साल 2007 से लेकर साल 2017 तक की ट्रांसेक्शन्स को आधार बना कर साल 2025 में पंजाब सरकार ने करप्शन एक्ट के तहत दुबारा से दर्ज कर दिया था इस मामले में बिक्रम सिंह मजीठिया पिछले 7 माह से जेल में हैं 

अदालत ने इतनी बहस को आधार मान कर बिक्रम सिंह मजीठिया को रेगुलर बेल ग्रांट कर दी, और पंजाब सरकार को कहा की जाइये और ट्रायल कोर्ट को इम्प्रेस करिये की वो बिक्रम सिंह मजीठिया को बेल पर रिहाः करते समय सख्त शर्तें लगाएं, आर्डर के अंत में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है की अगर आपको लगता है की पिटीशनर(बिक्रम सिंह मजीठिया) ट्रायल को डिले करने की कोशिश करते हैं तो वापिस आकर इस अदालत को बताइये जिससे एप्रोप्रियेट आर्डर दिया जा सके 

आपको बताते चलें की इसी मामले में bikram singh majithia की पत्नी के भाई गजपत सिंह ग्रेवाल को भी पंजाब सरकार ने शामिल कर रखा है और एक अन्य व्यक्ति हरप्रीत सिंह गुलाटी को भी लपेट लिया है, इस केस में मिले सम्मन को ख़ारिज करवाने के लिए हरप्रीत सिंह गुलाटी और गजपत सिंह ग्रेवाल दोनों ने पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में अर्जी डाल रखी है, जिसकी अगली सुनवाई 24/02/2026 को होनी है  इससे पहले पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार की कोशिश पर तब पानी फेर दिया जब 09/12/2025 को आर्डर करके सरकार को रोक दिया की गजपत सिंह ग्रेवाल को अगले आर्डर तक भगोड़ा घोषित नहीं किया जाये और गजपत सिंह ग्रेवाल को लिबर्टी देदी की वो प्री अरेस्ट बेल अप्लाई कर सकते हैं

हरप्रीत सिंह गुलाटी ने तो मोहाली की अदालत में बेल अप्लाई कर दी है जिसकी अगली सुनवाई 06/02/2026 को होनी है 



Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form