नई दिल्ली / पंजाब(13/06/2026) : युवा नेता एवं एडवोकेट अर्जुन त्रेहन ने अपने साथियों सहित आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय में नव नियुक्त राज्यसभा सांसद तरुण चुग से मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अर्जुन त्रेहन के साथ प्रमुख उद्योगपति हर्षिल बंसल, चार्टर्ड अकाउंटेंट वागीश शर्मा, एआई विशेषज्ञ सुशांत बिंदल तथा क्लब संचालक जतिन सेतिया भी उपस्थित रहे। सभी ने श्री तरुण चुग को राज्यसभा सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
अर्जुन त्रेहन ने कहा कि श्री तरुण चुग का संगठनात्मक अनुभव, दूरदर्शी नेतृत्व एवं राष्ट्रहित के प्रति समर्पण उन्हें देश की राजनीति में एक विशिष्ट पहचान प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यसभा में उनका योगदान पंजाब सहित पूरे देश के विकास, युवाओं के सशक्तिकरण तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
अर्जुन त्रेहन ने कहा कि श्री तरुण चुग जी का राज्यसभा सांसद के रूप में चयन भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं और राष्ट्रवादी विचारधारा की जीत है। उनका व्यापक राजनीतिक अनुभव, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण निश्चित रूप से देशहित में नई ऊर्जा और दिशा प्रदान करेगा। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में युवाओं की आकांक्षाओं, पंजाब के विकास और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक मजबूती मिलेगी। मैं उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं।"
Tags
Politics

