जालंधर(18/06/2026): पढ़ने वालों को बता दें कुछ दिन पहले जालंधर शहर के एक विवादित ट्रेवल फर्म gujral consultant & immigration services jalandhar के मालिक ब्रह्म राज अलियास सन्नी गुजराल को उसके दफ्तर से पीटते हुए कुछ नौजवान साथ ले गए थे कुछ ही समय बाद खबर आई की sunny travel agent को उन लोगों ने छोड़ दिया, फिर सन्नी गुजराल(sunny travel agent) मीडिया के सामने आया और उसने कहा की उसे अगवाह कर लिया गया था और वो जान बचा कर भाग कर आया है नाकि उसे छोड़ा गया है, पीटने वालों का आरोप था की सन्नी गुजराल से उन लोगों ने लगभग 23 लाख रुपये लेने है जो सन्नी दे नहीं रहा है इसी लिए उन लोगों ने यह कदम उठाया है
अब कुछ जानकार सूत्रों से पता चला है की इन हमलावर युवकों पर जालंधर पुलिस ने कार्रवाई कर दी है 19/05/2026 को ही BNSS की धारा 126/170 के तहत आकाशदीप सिंह पुत्र सुखबीर सिंह वासी गांव मीलपुर थाना दसुया, जिला होशियारपुर, इंद्रजीत सिंह पुत्र हरदीप सिंह रहने वाला गांव सरीपुर थाना दसुया जिला होशियारपुर और अमृतप्रीत सिंह पुत्र संतोख सिंह थाना दसुया जिला होशियारपुर को बुक किया है और इनके कुछ और नामालूम साथियों को मामले में जोड़ा गया है जिनके बारे पुलिस जांच पड़ताल कर रही है, यह जानकारी हमें सूत्रों से मिली है इस लिए किसी भी फैसले तक पहुंचने से पहले पुलिस से एक बार जानकारी को वेरीफाई जरूर किया जाये क्योकि न तो हमारे पास इस कलंदरे की कॉपी है न ही हमने इस कलंदरे को पढ़ा है, इस लिए दावे से कुछ कह पाना मुश्किल है, एक जरूरी बात जो पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करती है की पुलिस ने बी एन एस की धारा 126/170(जो पहले 107/151) हुआ करती थी के तहत सिर्फ एक ही पक्ष पर कार्रवाई की है ऐसे मामलों में देखा जाता है की कोई लड़ाई झगड़ा आने वाले समय में न हो इस लिए दोनों पक्षों पर एही धारा सामान तौर पर लगाईं जाती है, खैर यह सब बातें जांच का विषय हैं, हमें अभी कुछ समय इनतजार करना चाहिए और देखना चाहिए की आने वाले समय में पुलिस आगे क्या करती है
हमने जब इस मामले पर खोज पड़ताल की तो पाया की आरोपित नौजवानों से जुड़ा कोई क्रिमिनल केस तो सामने नहीं आया है पर इस मामले में पीड़ित दिख रहे सन्नी गुजराल का इतिहास कुछ अच्छा नहीं है sunny travel agent के खिलाफ 2 अलग अलग ऍफ़ आई आर पहले ही दर्ज है और दोनों मामलों में sunny travel agent दो बार जेल भी जा चूका है और फिलहाल दोनों मामलों में जमानत पर चल रहा है
पहली ऍफ़ आई आर जालंधर के थाना नंबर: 7 में दर्ज की गई थी जिसकी तारिख है 12/10/2023, इस ऍफ़ आई आर में आई पी सी की धारा 307, 323, 342, 447, 427, 506, 511, 34 के इलावा आर्म्स एक्ट की धारा 27, 54, 59 के तहत कार्रवाई हुई थी इस मामले में सन्नी गुजराल के एक दोस्त का भी नाम है, यह मामला जालंधर की सेशन कोर्ट में चला रहा है
दूसरा मामला जालंधर में पड़ते पुलिस डिवीज़न नंबर: 6, में 09/10/2024 को दर्ज किया गया था और इस ऍफ़ आई आर में बी एन एस की धारा 316(2), 318(4) के इलावा पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट की धारा 13 के तहत सन्नी गुजराल(sunny travel agent) के खिलाफ करवाई की गई थी इस मामले में पुलिस ने चालान अदालत में पेश किया हुआ है और इस मामले की सुनवाई जालंधर में एक जुडिशल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास की अदालत में चल रही है
इन सब बातों को जानने पर शक पैदा होता है की सन्नी गुजराल गलत है या फिर आरोपित लड़के, जांच कर रही पुलिस को sunny travel agent के पिछले रिकॉर्ड को ध्यान में जरूर रखना चाहिए, इस बात का पता लगाना चाहिए की क्या इन लड़कों ने sunny travel agent से सच में कोई पैसे लेने थे या फिर सन्नी के आरोप सही है
Note: आर्टिकल के नीचे दी गई सन्नी गुजराल की तस्वीर इंटरनेट से ली गई है और तस्वीर का इस्तेमाल जनता को सूचना देने के लिए ही किया गया है, इस तस्वीर का कोई भी कमर्शियल इस्तेमाल नहीं किया गया है
