जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से युवा नेता श्री दीपक खोसला को आगामी विधानसभा चुनावों में यूथ कोटे के तहत पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया जाए: राहुल गंभीर

जालंधर(28/11/2026): जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गंभीर की अध्यक्षता में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने एवं आगामी विधानसभा चुनावों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान राहुल गंभीर ने कांग्रेस हाईकमान से पुरजोर अपील की कि जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव एवं प्रसिद्ध युवा नेता श्री दीपक खोसला को आगामी विधानसभा चुनावों में यूथ कोटे के तहत पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया जाए।

राहुल गंभीर ने कहा कि आज समय की मांग है कि कांग्रेस पार्टी युवाओं को केवल संगठन तक सीमित न रखकर उन्हें चुनावी राजनीति में भी उचित प्रतिनिधित्व दे। युवा शक्ति किसी भी राजनीतिक पार्टी की सबसे बड़ी ताकत होती है और युवाओं को नेतृत्व का अवसर देकर ही पार्टी को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि दीपक खोसला लंबे समय से कांग्रेस संगठन के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं तथा पंजाब यूथ कांग्रेस के महासचिव के रूप में युवाओं की आवाज बुलंद कर रहे हैं। जालंधर सेंट्रल क्षेत्र में उनकी पहचान, युवाओं के बीच लोकप्रियता, संगठनात्मक अनुभव और जनसंपर्क उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए एक मजबूत दावेदार बनाते हैं।

राहुल गंभीर ने कहा कि जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में युवा मतदाताओं की बड़ी संख्या है। यदि पार्टी इस बार किसी कर्मठ, ऊर्जावान एवं जमीनी स्तर पर सक्रिय युवा नेता को अवसर देती है, तो इससे न केवल युवाओं में नया उत्साह पैदा होगा, बल्कि कांग्रेस पार्टी को भी मजबूती मिलेगी।



Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form