जालंधर(29/12/2025): पंजाब के उन लोगों जो पंजाब पुलिस की वर्दी में घूम रहे बैड एलिमेंट्स की हरकतों का दंश झेल रहे हैं, साल 2023 से लेकर अब तक जालंधर के चर्चित ढिल्लों ब्रदर्स के लिए इन्साफ का इंतज़ार कर रहे लोगों और सभी लोग जो मानव अधिकारों में विश्वास रखने वाले हैं इन सभी के लिए बुरी खबर है
साल 2023 में चर्चित ढिल्लों ब्रदर्स आत्महत्या मामले में शिकायतकर्ता मानव उप्पल ने कपूरथला की अदालत में एक एप्लीकेशन डाल दी है की वो इस शिकायत को ही वापिस लेना चाहते है, हालाँकि कपूरथला की इस अदालत ने मानव उप्पल की इस एप्लीकेशन परकोई फैसला नहीं लिया है और इस एप्लीकेशन को 03/02/2026 के लिए कन्सिडरेशन में रख लिया है, कपूरथला की इस अदालत और पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट को इस मामले को लेकर अब और ज्यादा विजिल रहने की जरुरत होगी अदालत को इस बात पर नजर रखनी होगी की शिकायतकर्ता मानव उप्पल ने प्रॉसिक्यूशन को वापिस लेने की कोशिश क्यों की है, इस कदम की सही वजह क्या है?? हमें अब ऐसा लगता है की अब समय आगया है की ढिल्लों ब्रदर्स के परिवार को सामने आके इन्साफ के लिए चल रही इस लड़ाई की कमान संभाल लेनी चाहिए
इसके इलावा इस मामले में एक बात पिछले लम्बे समय से देखने को मिल रही है की डिजिटल मीडिया पर एक नया एंकर, एक रिटायर्ड पुलिस मुलाजिम को लेकर अक्सर बैठा दिखाई देता है और पंजाब के कई सारे संवेदनशील मुद्दों पर बेसलेस बातें की जाती हैं यह दोनों और इनका एक तथाकथित सीनियर पत्रकार जैसे ही देखते है की किसी भी अन्य मामले में चर्चा गर्म हो तो उक्त मामले में ढिल्लों ब्रदर्स की मौत के लिए आरोपित पूर्व एस एच ओ नवदीप सिंह को बेचारा, मासूम और बेगुनाह बताने की कोशिश करनी शुरू कर देते हैं, ये पूरा मामला अभी subjudice हैं ऐसे में इन लोगों को सुन कर लगता है की ये लोग इस मामले पर प्रभाव डालने की कोशिश कर रहे हों, ऐसे हाल में अदालत को चाहिए की ख़ास कर इस नौजवान एंकर और उक्त रिटायर पुलिस मुलाजिम पर नजर रखी जाये, उक्त रिटायर पुलिस मुलाजिम की तो इस बात के लिए जांच होनी चाहिए और पता लगाना चाहिए की कहीं इस आदमी की भी ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड मामले में आरोपितों के साथ कोई इन्वॉल्वमेंट तो नहीं है
कुछ दिन पहले जालंधर में एक मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी कुछ ही दिनों में यह मामला काफी तूल पकड़ गया था इस मामले को लेकर एक तथाकथित मानव अधिकार संगठन के प्रधान ने जालंधर के प्रेस क्लब में एक प्रेस कांफ्रेंस थी इस आदमी ने जब मासूम बच्ची से जुड़े मामले को मीडिया के सामने रखा तो मौका देखते ही इस आदमी ने ढिल्लों ब्रदर्स सुसाइड मामले में आरोपित नवदीप सिंह के पक्ष में बोलना शुरू कर दिया, मामले की प्रोसीक्यूटरिक्स कपूरथला पुलिस को इस संदिग्ध दिख रहे मानव अधिकार प्रधान पर भी नजर रखनी चाहिए की कही इस मामले को डिरेल करने में इस आदमी का भी कोई हाथ तो नहीं है
